Uncategorized

बलिया: जिले के नगरा थाना से कुछ कदमों की दूरी पर ही नगरा गड़वार मोड़ पर शहीद गेट के पास गुरुवार की सुबह एक ट्रक ने किशोरी को रौंदा दिया.

जिससे मौके पर ही रिंकी कुमारी (15) पुत्री रामानंद यादव की मौत हो गई.
मृतका घटना के समय साइकिल से कोचिंग पढ़कर घर जा रही थी. इस बीच ट्रक की चपेट में आ गई. जिसके तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ निकल भाग जाने में सफल हो गया. जबकि यह पूरी घटना नगरा थाना से महज कुछ कदमों की दूरी पर ही घटित हुई. दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई. इधर दुर्घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.
पुलिस घटनास्थल से शव को अस्पताल भेजवाने में सफल हो गई. जबकि परिजन चालक को पकड़ने और शव को तत्काल घटनास्थल पर लाने को लेकर हंगामा करने लगे. हालांकि मौके पर तत्पर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आवश्यक कार्रवाई तेज कर दी. वहीं दुर्घटना के बाद आमजन में आक्रोश व्याप्त हो गया है.

ज़ी न्यूज़ जिला क्राइम रिपोर्टर पवन यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button