Uncategorized
बलिया न्यूज – बलिया – वाराणसी रेल मार्ग से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से होकर चलेगी।
बलिया स्टेशन से होकर गुजरने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनें वाराणसी यार्ड रिमॉडलिंग कार्य होने के कारण परिवर्तित मार्ग औड़िहार - जौनपुर मार्ग से होकर गुजरेगी। स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अप/डाउन सद्भावना एक्सप्रेस, अप/डाउन कामाख्या एक्सप्रेस, अप/ डाउन तिनसुकिया आदि प्रमुख एक्सप्रेस औड़िहार जंक्शन से जौनपुर जंक्शन होकर गुजरेगी। स्टेशन अधीक्षक ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व जानकारी प्राप्त करने के लिए आग्रह किया। संवाददाता - दिनेश यादव जी न्यूज बलिया
