Uncategorized

*जी न्यूज घुघली जनपद कुशीनगर*                    सामुहिक दुष्कर्म के मामले मे थानेदार सहित तीन पुलिसकर्मियों निलंबित

🔵 कप्तानगंज थाना क्षेत्र मे चलती कार मे नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला

🔴 घटना के पन्द्रह दिन बाद कप्तानगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
कुशीनगर। जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में चार युवकों द्वारा नाबालिग का अपहरण कर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई नही किये जाने पर थानेदार व दरोगा के अलावा एक महिला कांस्टेबल पर गाज गिरी है। बताया जाता है कि पीड़िता के पिता ने दो बार थाने जाकर आपबीती सुनाई,लेकिन कप्तानगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। लड़की को खींचकर कार में बैठाने का वीडियो 15 दिन बाद जब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ तब जाकर कप्तानगंज पुलिस अपने कुंभकर्णी निद्रा से जागी। इसके बाद गांव के तीन नामजद व एक अज्ञात युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपितो को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

🔵 क्या है मामला

पीडिता के पिता के तहरीर के मुताबिक 9 सितंबर को दोपहर एक बजे गांव के एक युवक ने नाबालिग बेटी को किसी बहाने घर के पास स्थित यज्ञशाला पर बुलाया। फिर चाकू दिखाकर नाबालिग को झोपड़ी में ले गये और उसके साथ दुष्कर्म किया। यहां से आरोपी युवक ने युवती को जबरिया कार में बैठाकर हाटा ले गया जहा पहले से मौजूद तीन अन्य युवक कार में सवार हुए और तीनों ने चलती कार में बेटी के साथ मुह काला किया। उसके बाद देर रात बेटी को गांव के बाहर छोड़कर आरोपित फरार हो गए।

🔵 थाने पर नही सुनी गई फरियाद

पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी से मिली जानकारी के बाद वह दो बार थाने में शिकायत लेकर गये  लेकिन किसी ने उनकी फरियाद नहीं सुनी।
🔵रविवार को वायरल हुआ घटना का वीडियो
कहना न होगा कि रविवार को किसी ने घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती के गले में दुपट्टा फंसाकर युवक खींचते हुए कार की ओर ले जा रहा है। दो युवक अगल-बगल से आकर गाड़ी में बैठ रहे हैं। एक युवक ड्राइविंग सीट पर बैठा है। वायरल वीडियो के बाद कप्तानगंज पुलिस हरकत मे आयी  और गांव के ही आरोपित क्यामुद्दीन, जहांगीर, सिकंदर व एक अज्ञात के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कर  तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है।

🔵 लापरवाही पर गिरी गाज

सामुहिक दुष्कर्म के मामले मे लापरवाही बरतने के आरोप पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने कप्तानगंज थानेदार विनय कुमार सिंह, उप निरीक्षक मंगेश मिश्रा, महिला कांस्टेबल अंतिमा सिंह को निलंबित कर दिया है। पीड़िता के लाचार पिता द्वारा दो बार थाने पर जाकर शिकायत करने के बावजूद पुलिस द्वारा अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन नही किये जाने के मामले को एसपी ने गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की है। यहा बताना जरूरी है कि जब घटना नौ सितंबर की है और वीडियो वायरल होने के बाद 24 सितंबर को कप्तानगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि इस दरम्यान पीड़िता के पिता दो बार थाने का चक्कर लगा चुके थे लेकिन किसी ने उनकी फरियाद नही सुनी थी।     * जी न्यूज रिपोर्टर -कृष्णा सपहा*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button