*जी न्यूज घुघली जनपद कुशीनगर* *दिनांक 25.09.2023**थाना चौराखास पुलिस द्वारा एक अदद पिकप वाहन से तस्करी कर वध हेतु ले जायी जा रही 08 राशि गोवंश के साथ 01 पशुतस्कर को किया गया गिरफ्तार-*
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में गोवंश की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 24.09.2023 को थाना चौराखास पुलिस द्वारा एक अदद पिकप वाहन (बिना नम्बर प्लेट का) से तस्करी कर वध हेतु ले जायी जा रही 08 राशि गोवंश के साथ 01 पशुतस्कर अलफाज सैफी पुत्र मोहम्मद अजीज निवासी ग्राम करमैनी रामकोला थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर को फाजिलनगर बघौच मोंड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 196/2023 धारा 3/5ए/8 गो0वध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 196/2023 धारा 3/5ए/8 गो0वध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रू0 अधि0 थाना चौराखास जनपद कुशीनगर
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
अलफाज सैफी पुत्र मोहम्मद अजीज निवासी ग्राम करमैनी रामकोला थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
*बरामदगी का विवरण-*
1. एक अदद पिकप वाहन (बिना नम्बर प्लेट का)
2. 08 राशि गोवंश
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1. प्र0नि0 चन्द्रभूषण प्रजापति थाना चौराखास जनपद कुशीनगर
2. उ0नि0 रविप्रकाश सिंह थाना चौराखास जनपद कुशीनगर
3. हे0का0 आशीष कुमार त्रिपाठी थाना चौराखास कुशीनगर
*जी न्यूज रिपोर्टर – कृष्णा सपहा*
*जनपद कुशीनगर*