बलिया—सांसद के जनसम्पर्क अभियान में समस्याओं का दिखा अंबार, दिया समाधान का पूरा भरोसा——
नगरा, बलिया—
भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सेवा पखवाडा के तहत सलेमपुर के सांसद रवीन्द्र कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को ढेंकवारी, कोठियां व मलप हरसेनपुर की दलित बस्तियों में जनसंपर्क किया। इस दौरान सांसद ने बस्ती के लोगों से उनकी समस्याओं को जाना व समाधान का भरोसा दिया। ढेंकवारी में महिलाओं ने आवास व शौचालय न मिलने का मुद्दा उठाया।संदीप भारती ने बस्ती के सामने बनी नाली पर ढक्कन न होने का मामला उठाया।दहारी राम ने कहा उन्हे आवास नही मिला है।कोठियां व मलप में भी बस्ती के लोगों ने समस्या गिनाया।अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सबका साथ ,सबका विकास के मूलमंत्र के साथ देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है।उन्होने केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं आयुष्मान योजना,उज्जवला योजना,प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि योजना आदि के विषय में विस्तार से जानकारी दी। इस मौंके पर रामबिलास राजभर,सोमारी राम, लालबहादुर सिंह,वशिष्ठ नारायण, सुनील सिंह, यशवंत कुमार, गंगाविशुन,फूलचंद्र राम आदि मौजूद रहे।


संवादाता
रुद्रेश कुमार शर्मा
G News Beaur
Chief Ballia