G न्यूज़ घुघली जनपद कुशीनगर-
दिनांक- 06.10.2023
“ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत कुशीनगर पुलिस द्वारा चोरी के मुकदमें में प्रभावी पैरवी कर एक अभियुक्त को दिलाई गयी 1 वर्ष, 07 माह व 21 दिवस का कारावास एवं 2,000/- रुपये अर्थदण्ड की सजा-
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत निरन्तर प्रभावी पैरवी कर दोषी अभियुक्तों को सजा दिलवायी जा रही है जिसके क्रम में थाना को0 पडरौना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 178/2021 धारा 379,411 भादवि में दोषी अभियुक्त के विरुध्द स्थानीय पुलिस व मॉनिटरिंग सेल के द्वारा प्रभावी पैरवी किया गया, जिसके फलस्वरुप मा0 न्यायालय द्वारा आज दिनांक 06.10.2023 को अभियुक्त अमन पाण्डेय पुत्र धर्मेन्द्र पाण्डेय साकिन सुभाष चौक कस्बा पडरौना थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाकर अपराध सिध्द करते हुए उपरोक्त अभियुक्त को 1 वर्ष, 07 माह व 21 दिवस का कारावास एवं 2,000/- रुपये अर्थदंड से दण्डित किया गया।
अभियुक्त को सजा दिलाने में विवेचक उ0नि0 रत्नेश कुमार मौर्य व अभियोजन अधिकारी पीओ शशिकान्त, पैरोकार का0 पुनित कुमार का सराहनीय योगदान रहा है।
G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा जायसवाल सपहा
जनपद कुशीनगर