Uncategorized

G न्यूज़ घुघली जनपद कुशीनगर-

दिनांक-06.10.2023

थाना हनुमानगंज पुलिस द्वारा एक अदद लग्जरी वाहन से तस्करी कर ले जायी जा रही 200 पाउच अंग्रेजी शराब (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 05 लाख 24 हजार रुपये ) के साथ एक शराब तस्कर को किया गया गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 06.10.2023 को थाना हनुमानगंज पुलिस द्वारा पनियहवा पिकेट के पास से एक अदद ट्योटा कार वाहन संख्या UP 53 BC 2233 से तस्करी कर ले जायी जा रही 200 पाऊच 8 PM फ्रूटी प्रत्येक में 180 ML कुल मात्रा 36 लीटर (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 05 लाख 24 हजार रुपये) के साथ अभियुक्त विनय साहनी पुत्र दीनानाथ साहनी निवासी बरियरवा थाना चौतरवा जनपद प0 चम्पारण राज्य बिहार को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 160/2023 धारा 60/72 आबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 160/2023 धारा 60/72 आबकारी अधि0

गिरफ्तार अभियुक्त-
विनय साहनी पुत्र दीनानाथ साहनी निवासी बरियरवा थाना चौतरवा जनपद प0 चम्पारण राज्य बिहार

बरामदगी का विवरण-
1- 200 पाऊच 8 PM फ्रूटी प्रत्येक में 180 ML कुल मात्रा 36 लीटर (कीमत लगभग 24 हजार रुपये)
2- एक अदद ट्योटा कार वाहन संख्या UP 53 BC 2233 (कीमत लगभग 05 लाख रुपये)

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

  1. थानाध्यक्ष अजय कुमार पटेल थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर
  2. उ0नि0 मनोज द्विवेदी थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर
  3. का0 ज्ञानप्रकाश चौहान थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर
  4. का0 अमित यादव थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर
  5. का0 विक्रान्त शुक्ला थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर
  6. का0 धीरज कुमार थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर
  7. का0 विवेकानन्द पटेल थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर
  8. का0 रामबरन मौर्या थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा जायसवाल सपहा
    जनपद कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button