G न्यूज़ घुघली जनपद कुशीनगर-
दिनांक-07.10.2023
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में चलाये जा रहे साइबर फ्राड से पीडित आम जन मानस के प्रार्थना पत्रो के निस्तारण अभियान के तहत साइबर सेल कुशीनगर द्वारा कुल रु0 1,60,287 (एक लाख साठ हजार दो सौ सत्तासी रुपये) मात्र 12 घण्टे में त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ितो के खाते में कराये गये वापस।

साइबर फ्राड से पीड़ितो से सम्बन्धित उनके खातो में ऑनालाइन रुपया रिफण्ड कराया गया के नाम पते निम्न है-
1-श्रीमती जहाँ आरा थाना तमकुही जनपद कुशीनगर से कुल फ्राड हुए रु0- 1,00000/- (खाते में वापस)
2- मनीष पटेल पुत्र श्री दिग्विजय पटेल ग्राम भटवलिया थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर से फ्राड हुए रु0 60287/- (खाते में वापस)
उपरोक्त दोनो पीड़ित प्रार्थीगण अपने अपने प्रार्थना पत्र के साथ पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के समक्ष प्रस्तुत हुए थे, महोदय द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में साइबर सेल कुशीनगर टीम द्वारा तत्काल त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र 12 घण्टे में ही उक्त पीड़ितो के कुल रु0 1,60,287 (एक लाख साठ हजार दो सौ सत्तासी रुपये) ऑनलाइन सम्बन्धित खातो में वापस कराये गये जिस पर आज दिनांक 07/10/2023 को पीडित व्यक्तियों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा जायसवाल सपहा
जनपद कुशीनगर