Uncategorized
*दिनांक 7 /10 /2023* *ब्रेकिंग न्यूज* हमास ने पूरी प्लानिंग के साथ इजरायल को निशाना बनाया, जिसकी तैयारी वो काफी वक्त से कर रहा था.
हमले को इजरायली खुफिया एजेंसी की बड़ी चूक बताया जा रहा है. कारण, दुनिया की सबसे तेजतर्रार एजेंसियों मोसाद और शिन बेट के होते हुए भी हमास द्वारा हलमे की प्लानिंग का पता नहीं लग सका. वहीं यह सब तब हुआ है जब इजरायल के पास दुनिया की सबसे मजबूत सेनाओं में से एक है. इतना ही नहीं, देश के बॉर्डर पर सुरक्षा कैमरे, शिन बेट और मोसाद के एजेंट्स, अत्याधुनिक थर्मल इमेजिंग/मोशन सेंसर तैनात हैं. वहीं यहां पर कि आधुनिक बॉर्डर फेंसिंग ‘आयरन डोम’ लगाने के बावजूद भी ये हमला नहीं रोका जा सका.
