Uncategorized
बलिया में 8.5करोड़ की निर्माणाधीन पुल का स्लैब नदी में गिरा।
सोहाव ब्लॉक के फिरोज पुर- कथरिया गांव के बीच बन रही पुल का एक स्लैब सुबह अचानक नदी में गिर गया। जिससे आस पास के लोगो में हड़कंप मच गया। हालांकि इस घटना मे जान माल की कोई नुकसान नहीं हुआ है। इसकी सूचना वहा पर काम कर रहे मजदूरों ने अधिकारियों की दी । जिससे तुरंत अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जब मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे अधिकारियों से बात चीत का करने की कोशिश की तो उन्होंने बात करने से मना कर दिया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने जांच कर के दोषियो पर करवाई करने का आदेश दिया। कहा जा रहा है कि भ्रष्टाचार के चलते पुल गिरा है। जिससे आस पास के लोगो में खासा नाराजगी है।
जी न्यूज संवाददाता
दिनेश यादव
