*महुली से आयोजित विश्वकर्मा भगवान के बीच शोभायात्रा के आय/व्यय का हिसाब प्रस्तुत करने व आगामी समय में समाज के उन्मुखीकरण हेतु बैठक संपन्न*
आज महुली, राम जानकी मंदिर पर विश्वकर्मा समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक राजाराम विश्वकर्मा महुली चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा में समाज से प्राप्त अपार सहयोग और शोभा यात्रा में हुए व्यय का लेखाजोखा प्रस्तुत किया गया। शोभायात्रा मे समाजसेवियों से लगभग 16500 सहयोग राशि प्राप्त हुआ और 46600 कुल व्यय हुआ (जिसमें 9500 का सहयोग डीजे इत्यादि में कुछ प्रमुख सहयोगियों द्वारा किया गया जिसको) और प्राप्त धनराशि रु.16500 को घटाने पर कार्यक्रम में लगभग ₹20000 अधिक खर्च हुआ, समापन स्थल पर प्रसाद वितरण/ विशाल भंडारे की संपूर्ण व्यवस्था युवा साथी अनिल विश्वकर्मा पति आदरणीय रंजना विश्वकर्मा व श्री पप्पू विश्वकर्मा के संयुक्त सहयोग से किया गया था जो इस हिसाब में नहीं जुड़ा है। आज की बैठक में डॉ. अनिल विश्वकर्मा पूरे ईश्वरनाथ का पूरवा के मार्गदर्शन में नवक्रान्ति के जनक श्री सुरजीत विश्वकर्मा के आह्वान पर आदरणीय डॉ. पारसनाथ विश्वकर्मा जी(पत्रकार), श्री श्री राजाराम विश्वकर्मा ताला श्री बहादुर विश्वकर्मा (एडवोकेट), वासिनी विश्वकर्मा जी (एडवोकेट), रंजना विश्वकर्मा जी, राजेश विश्वकर्मा जी ताला, रोहित विश्वकर्मा जी जिलाध्यक्ष कुसमी, आदरणीय श्री मनीलाल विश्वकर्मा (शिक्षक) प्रेमचंद विश्वकर्मा जी ,राजेंद्र विश्वकर्मा जी रामचंद्र विश्वकर्मा जी, विनोद विश्वकर्मा जी ने अपने विस्तारपूर्वक विचार रखे। शोभायात्रा में विशेष योगदान करने वाले साथियों को माला पहनकर वह प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में सभी लोग प्रसाद लेकर अपने घर की तरफ रवाना हुए, सब में भारी उत्साह और भारी जुनून देखने को मिला साथ ही आगामी समय मे समाज के लिए शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार व गरीब लोगों के सहयोग हेतु नई रणनीति पर कार्य करने पर सहमति बनी जिस पर सब लोगों ने एक स्वर में हर तरफ से सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।
——————–
*कुं. बबलू विश्वकर्मा जी ने सबका आभार व्यक्त करते हुए बैठक के समापन की घोषणा की गई।*
