Uncategorized

बलिया——-जयंती समारोह में होगा दिग्गजों का जमवाड़ा—-

मनियर बलिया–
स्वर्गीय जवाहिर सिंह एवं स्वर्गीय नरेंद्र बहादुर सिंह उर्फ बलदाऊ जी की जयंती समारोह 14 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को 11:30 बजे दिन में होगा।समारोह का कार्यक्रम स्थल मनियर इंटर कॉलेज होगा जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद बलिया वीरेंद्र सिंह मस्त एवं विशिष्ट अतिथि सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा, बांसडीह विधायक केतकी सिंह,घोसी (मऊ) विधायक सुधाकर सिंह, विधायक बक्सर संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी,विधायक राजपुर बिहार विश्वनाथ राम होंगे।इसके अतिरिक्त पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, पूर्व राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला,पूर्व विधायक भगवान पाठक ,चेयरमैन जिला सहकारी बैंक लिमिटेड बलिया विनोद शंकर दुबे और राज्य सरकारी संघ को ऑपरेटिव बैंक आफ इंडिया के डायरेक्टर चंद्रशेखर सिंह,गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर के प्रबंधक अरविंद राय उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक संजय यादव करेंगे।उक्त आशय की जानकारी जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन व मनियर इंटर कॉलेज के प्रबंधक कमलेश कुमार सिंह, भूमि विकास बैंक बांसडीह के चेयरमैन कुंवर विजय सिंह पप्पू , व मनियर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दी।

    संवादाता
रुद्रेश कुमार शर्मा 
G News Beaur
 Chief Ballia

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button