Uncategorized

ज़ी न्यूज घुघली जनपद कुशीनगर-

दिनांक 13.10.2023

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण हेतु “शक्ति दीदी” कार्यक्रम के माध्यम से जनपद में विभिन्न स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में आज दिनाँक 13.10.2023 को जनपद कुशीनगर में समस्त थानों पर गठित महिला पुलिस टीम/शक्ति दीदी द्वारा नारी सुरक्षा व सम्मान हेतु चलाये जा रहे “शक्ति दीदी” अभियान के अन्तर्गत बस स्टैंड/बाजार/गांव/कस्बा/स्कूल/कालेज/सार्वजनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बालिकाओं/ महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया तथा उपस्थित महिलाओं/ बालिकाओं को शासन/यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया। शक्ति दीदी कार्यक्रम के अंतर्गत महिला पुलिस टीम के द्वारा बालिकाओं को बताया गया कि कभी भी आवश्यकता पड़ने पर सम्बन्धित थाना/ शक्ति दीदी स्क्वाड व उ0प्र0 पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं/बालिकाओं हेतु चलाये जा रहे नम्बरों पर बेझिझक कॉल करना चाहिए। आप की वार्ता को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। महिलाओ एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाया गया एवं महिला अधिकारों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया साथ ही सभी बालिकाओं/ महिलाओं को बताया गया कि सभी थानो में महिलाओ की सुरक्षा/ सहायता हेतु महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है, जहां पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण कराया जायेगा। हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने के लिये प्रेरित किया गया।

ज़ी न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा सपहा
जनपद कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button