*G न्यूज़ घुघली जनपद कुशीनगर*। *कुशीनगर: नगर पंचायत दुदही में सीलिंग की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण SDM के चेतावनी के बाद भी नही मान रहे भू माफिया*
कुशीनगर: के तहसील तमकुहीराज के नगर पंचायत दुदही क्षेत्र में सीलिंग की जमीन पर अवैध निर्माण किया जा रहा हैं। इसकी शिकायत करने पर SDM तमकुहीराज नें अवैध निर्माण कार्य को रोकवा दिए दुदही/कुशीनगर। के तहसील तमकुहीराज के नगर पंचायत दुदही क्षेत्र में सीलिंग की जमीन पर अवैध निर्माण किया जा रहा हैं। इसकी शिकायत करने पर SDM तमकुहीराज नें अवैध निर्माण कार्य को रोकवा दिए। निर्माण करा रहे लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन पुलिस प्रशासन के सख्ती के आगे उनकी नहीं चली और निर्माण नहीं करने की सख्त ताकीद की गई।

दरअसल तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के में सीलिंग की जमीन की बिक्री और निर्माण कार्यों पर रोक है। इसके बावजूद चोरी छिपे अवैध निर्माण हो रहे हैं। कईं बार प्रशासन भी शिकायतों को हल्के में लेता है। इसके चलते वहां निर्माण हो रहे हैं। इससे अवैध निर्माण करने वालों में खलबली मच गई और वहां भीड़ जमा हो गया। लेकिन पुलिस प्रशासन ने उनको फटकार लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि सीलिंग की जमीन पर निर्माण ना करें। ऐसा करने पर कार्यवाही की जाएगी।
उप जिलाअधिकारी तमकुहीराज से बातचीत करने के दौरान उन्होंने ने बताया कि सीलिंग की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण रोक दिया गया हैं। लोगों को निर्माण नहीं करने की चेतावनी दी गई है। *G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा सपहा*