Uncategorized

*जनपद – महाराजगंज**दिनांक -16-10-2023*            आबकारी आयुक्त महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी

अधिकारी,महाराजगंज के नेतृत्व में जनपद महाराजगंज में अवैध शराब के निर्माण ,बिक्री व तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मैं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -3 निचलौल अपनी टीम के साथ कल दिनांक 15-10-2023 को थाना क्षेत्र- निचलौल के ग्राम डोमा के स्थानों  में दबिश व छापेमारी की गई । दबिश व छापेमारी के दौरान 04 घरों एवं आसपास लगे झाड़ियों , बागों एवं खेतों में सघन तलाशी ली गई ।तलाशी के दौरान मौके पर   लगभग 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद  करके एक अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की गई।
इसके बाद रात्रि में डोमा खास में दबिश की गई। इस दौरान शंकर नामक व्यक्ति को 8 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार करके धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में थाना निचलौल में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
आज दिनांक 16/10/2023 को कोहड़वल बाजार से जीवलाल नामक व्यक्ति को 07 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार करके थाना निचलौल में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
तत्पश्चात आज ही नक्शा बक्शा के मुसहरी टोला में दबिश की कार्यवाही की गई । इस दौरान रम्भा नामक महिला को 6 लीटर कच्ची के साथ गिरफ्तार किया गया व थाना चौक में धारा अंतर्गत 60(1) आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
कुल 4 अभियोग दर्ज किए गए 41 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई व 3 अभियुक्तों को खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button