Uncategorized

G न्यूज़ घुघली जनपद कुशीनगर-

दिनांक-17.10.2023

थाना तुर्कपट्टी पर आबकारी एक्ट के तहत वर्ष 2022 के कुल 63 मुकदमो में बरामद अवैध अग्रेजी व देशी तथा कच्ची शराब कुल 800 लीटर लगभग (कुल कीमत लगभग 02 लाख रुपये) को मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में नष्ट किया गया-
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने मालखाने पर आबकारी अधिनियम के तहत बरामद की गयी अवैध शराबों को यथाशीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर श्री उमेश कुमार भट्ठ के नेतृत्व में, थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी द्वारा थाना तुर्कपट्टी पर वर्ष 2022 के कुल 63 मुकदमो में 800 लीटर अवैध शराब को नष्ट कराने का आदेश प्राप्त किया गया। उक्त आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 17.10.2023 को श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय सदर श्री उमेश चन्द्र भट्ठ एपीओ श्री नवनीत कुमार त्रिपाठी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, व0उ0नि0 जीत बहादुर यादव, उ0नि0 वेद प्रकाश सिंह, उ0नि0 आकाश ग्वाल, उ0नि0 गौरव राय, उ0नि0/हे0मु0 अशोक द्विवेदी, फौ0 लि0 सुरेश कुमार यादव़, का0मु0 विमल कुमार , श्री विरेन्द्र शाही-सम्भ्रान्त व्यक्ति, श्री जियाउद्दीन ग्राम प्रधान बरवा कला की उपस्थिति में थाना परिसर में गढ्ढा खुदवा कर माल को जे0सी0बी0 के माध्यम से कुल 63 मुकदमे में कुल 800 लीटर अवैध शराब (देशी, अग्रेजी,कच्ची) को नष्ट कर, गढ्डे में डलवाकर ऊपर से मिट्टी डालकर नष्ट करवाया गया। नष्ट किये गये शराब की कुल कीमत लगभग 02 लाख रुपये है।

जिनके उपस्थिति में मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में अवैध शराब नष्ट किया गया-
सीओ सदर उमेश चन्द्र भट्ठ
एपीओ नवनीत कुमार त्रिपाठी
थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह
व0उ0नि0 जीत बहादुर यादव
उ0नि0 वेद प्रकाश सिंह
उ0नि0 आकाश ग्वाल
उ0नि0 गौरव राय
उ0नि0/हे0मु0 अशोक द्विवेदी
फौ0 लि0 सुरेश कुमार यादव
का0मु0 विमल कुमार
श्री विरेन्द्र शाही-सम्भ्रान्त व्यक्ति
श्री जियाउद्दीन ग्राम प्रधान बरवा कला

G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा सपहा
जनपद कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button