Uncategorized
G न्यूज घुघली महराजगंज मा. विधायक सिसवां श्री प्रेमसागर पटेल और जिलाधिकारी श्री अनुनय झा ने ग्राम पंचायत
झरवालिया में मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी सुरक्षा पर आयोजित रैली का नेतृत्व किया।
इस अवसर पर आयोजित सभा मे उपस्थित लोगों को नारी सुरक्षा व पराली प्रबंधन के विषय मे जागरूक करते हुए मा. विधायक प्रेमसागर पटेल ने कहा कि सरकार नारियों की सुरक्षा व सम्मान के प्रति अत्यंत गंभीर है। सरकार द्वारा मिशन शक्ति 4.0 के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन समाज मे महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
