बलिया रेलवे स्टेशन पर फिर से मिलने लगा सस्ता शुद्ध जल, चार साल बाद फिर मिल रहा सुविधा
बलिया: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सस्ता शुद्ध पेयजल मिलने लगा। प्लेटफार्म संख्या एक व दो पर नई वाटर वेंडिंग मशीन लगी है। यहाँ यात्रियों को तीन रुपए में एक लीटर पानी मिल रहा है। करीब चार वर्ष बाद प्लेटफार्मों पर एक बार फिर से सस्ता शुद्ध पेयजल मिलने से यात्रियों में खुशी व्याप्त है। इस बार इसकी कमान खुद रेलवे के पास है। आने वाले समय में एक और मशीन इंस्टॉल होगी।
आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवेकैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन) ने 2015-16 में वाटर वेंडिग मशीन लगाने और चलाने का ठेका एक वाटर कंपनी को दिया था। ठेका मिलने के बाद कंपनी ने प्लेटफॉर्म पर वाटर मशीन लगा भी दिया। लेकिन कुछ दिन नुकसान का हवाला देकर मशीन को बंद कर दिया।

स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि यात्रियों को 20 रुपए में पांच लीटर पानी मिलेगा। यात्री वाटर वेंडिंग मशीन में सिक्का डालकर खुद से पानी निकाल सकते हैं। यात्रियों को सुविधा हुआ बलिया स्टेशन ज़ी न्यूज़ जिला संवाददाता पवन यादव की रिपोर्ट