Uncategorized

G न्यूज़ घुघली जनपद कुशीनगर-दिनाँक-19.10.2023

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा पुलिस कार्यालय में विवेचकों का किया गया अर्दली रुम एवं दिये गये आवश्यक दिशा निर्देशः-
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा आज दिनांक 19.10.2023 को पुलिस कार्यालय में थाना रविन्द्रनगर धूस, तुर्कपट्टी, कसया, हाटा, पटहेरवा, तरयासुजान, तमकुहीराज, चौराखास, विशुनपुरा, बरवापट्टी, खड्डा, नेबुआ नौरंगिया, हनुमानगंज, रामकोला के गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित लम्बित विवेचनाओं के संबंध में विवेचकों का अर्दली रुम किया गया एवं उनके शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। महोदय द्वारा थानों पर आईजीआरएस, जन शिकायत, महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के निस्तारण की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमाह सिंह, एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण मौजूद रहे।

G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा सपहा
जनपद कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button