G न्यूज़ घुघली जनपद कुशीनगर-
दिनांक-21.10.2023

थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा एक विक्षिप्त गुमशुदा महिला को उसके परिजनों को सकुशल सुपूर्द किया गया-
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में गुमशुदा/लापता बच्चों/महिलाएं एवं व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 21.10.2023 को सुबह लगभग 6.30 गश्त/कस्बा भ्रमण के दौरान उ0नि0 विजय कुमार सिंह का0 प्रमोद कुमार व म0का0 रश्मि सिंह को कस्बा कप्तानगंज मे एक मानसिक रुप से विक्षिप्त महिला उम्र करीब 18 वर्ष नाम व पता ज्ञात होने के उपरान्त थाना पैकोलिया जनपद बस्ती से उपरोक्त गुमशुदा के घर वालो को सुचना दिया गया घर वाले सुचना पाकर थाना कप्तानगंज आये जहां पर उपरोक्त गुमशुदा को सुपूर्द किया गया। इस सराहनीय कृत्य के लिए गुमशुदा के परिजनों ने कुशीनगर पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया।
G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा सपहा
जनपद कशीनगर