Uncategorized
विसर्जन स्थल से अनुपस्थिति रहे पुलिस कर्मियों को इंस्पेक्टर ने लगाई कड़ी फटकार
BHATHAT विसर्जन स्थल से गायब रहे पुलिस कर्मियों को प्रभारी निरीक्षक ने फोन पर खरीखोटी सुना दिया। कड़ी फटकार लगाते हुए विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक़ गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो के बासस्थान चिलुआताल में प्रतिमाएं विसर्जन स्थल पर जंगल डुमरी चौकी प्रभारी और दो सीपाहियों को तैनात किया गया था। पुलिस कर्मियों के गैर मौजूदगी में कुछ युवक जान जोखिम में डाल कर मूर्ति विसर्जन कर रहे थे। अनहोनी की स्थित उत्पन्न होने की अंदेशा पर किसी ने फोटो बना कर इंटरनेट पर वायरल कर दिया। करीब तीन बजे क्षेत्र में गस्त करते हुए प्रभारी निरीक्षक जेएन शुल्क विसर्जन स्थल पहुंचे। पुलिस कर्मियों को अनुपस्थिति देखर कड़ी नाराजगी जाहिर किया। चौकी प्रभारी को फोन पर कड़ी फटकार लगाते हुए विभागीय कार्यवाही करने की चेतावनी दिया।