Uncategorized

*G न्यूज़ घुघली जनपद कुशीनगर*                 पकवा इनार कुशीनगर *मजहब नही सिखाता आपस मे बैर रखना*

मुहम्मद इकबाल की ये पक्तियां चरितार्थ कर रहा है। हेतिमपुर निवासी साहब अली जो नदी घाट के किनारे इस नवरात्र में दुर्गा प्रतिमा रख कर पूजा अर्चना कर रहा है। उन्होंने यह संदेश दिया है कि आस्था और विश्वास के बीच में धर्म, जाती, संप्रदाय का दीवार कोई मायने नही रखता। जहां एक तरफ समाज के अंदर हिंदू मुस्लिम के आड़ में कुछ लोगो के द्वारा नफरत पैदा किया जा रहा है। वही इस मुस्लिम युवक के द्वारा दुर्गा प्रतिमा की स्थापना कर समाज में समरसता का संदेश दे रहा है। साहब अली ने बताया कि हमारे मन में मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा थी। मैने कुछ हिंदू युवकों के सहयोग से मां दुर्गा की प्रतिमा को रखा है । मैने ही इनका हवन पूजन भी करवाया है। आगे भी हर साल मूर्ति रखेंगे। इस कार्य के लिए मेरे समुदाय के लोगो ने भी विरोध नही किया बल्कि सहयोग किया।
            आप को बता दे कि आज के 50 वर्ष पहले से हेतिमपुर (देवरिया) बाजार में दुर्गा प्रतिमा रखी जाती है।और रावण दहन होता है। नवरात्रि में स्थानीय युवकों द्वारा रामलीला का भी मंचन होता रहा है। जिसमे हिंदू मुस्लिम दोनो समुदाय के युवक भाग लेते थे। विजय दशमी के दिन विराट मेला का भी आयोजन होता है। जिसमे आस पास के गांव के हजारों लोग मूर्ति और रावण दहन देखने के लिए आते हैं। साहब अली ने मूर्ति स्थापना कर समाज में हिंदू मुस्लिम एकता को पुन: एक बार जीवंत करने की कोशिश किया है। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
*G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा सपहा*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button