G न्यूज़ घुघली जनपद कुशीनगर-
दिनांक-27.10.2023

थाना को0 पडरौना पुलिस द्वारा एक अदद पिकअप वाहन से तस्करी कर ले जायी जा रही 11 पेटी अग्रेजी शराब भिन्न-भिन्न ब्राण्ड (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 6.25 लाख रुपये) के साथ एक अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अवैध शराब बिक्री/परिवहन/ निष्कर्षण के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनाकं 27.10.2023 को प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह थाना कोतवाली पडरौना मय पुलिस द्वारा चौकी बासी से बिहार बार्डर के बैरियर की तरफ पिकअप वाहन रजि0 नं0 BR06GD0353 से कुल 624 पाउच फ्रुटी 180 ML/प्रत्येक कुल (112.34 लीटर) व 1 नफर अभियुक्त के गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के अधार पर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 1010/23 अन्तर्गत धारा 60/72 EX ACT ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1-सचिन कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी बरडिहा वार्ड नं0-04 थाना भगवानपुर जनपद बेगूसराय (बिहार)
बरामदगी का विवरणः—
1- 11 पेटी में 528 पाउच तथा बिना पेटी के 96 पाउच कुल 624 पाउच (प्रत्येक 180 एमएल) officers choice ब्राण्ड के ( कुल 112.34 लीटर ) कीमत करीब – 75,000/- रूपये
2-टाटा मैंजिक पिकअप वाहन रजि0 नं0 BR06GD0353 (अनुमानित लागत 5.5 लाख रु0)
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम-
- प्र0नि0 राज प्रकाश सिंह थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
2.उ0नि0 श्री गौरव कुमार वर्मा चौकी प्रभारी बांसी थाना कोतवाली पडरौना कुशीनगर - हे0का0 सुनील कुमार सिंह थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
- हे0का0 हे0का0 देवेन्द्र यादव थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
5.हे0का0 उपेन्द्र सिंह थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
7.का0 बृजेश यादव थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा जायसवाल सपहा
जनपद कुशीनगर