Uncategorized
बलिया में भीषण सड़क हादसा चार लोगो की मौत आठ लोग घायल।
बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहरचट्टी के समीप रात 2 बजे अज्ञात वाहन के टक्कर से टेंपो सवार 4 लोगो की मौत हो गई। तथा 8 लोग घायल हो गए। आस पास के लोगो ने घायल को जिला चिकित्सालय बलिया पहुंचाया। जहा डाक्टरों ने गंभीर स्थिति के चलते वाराणसी रेफर कर दिया । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मानवता दिखाते हुए घायलों के साथ किसी के नहीं होने पर पुलिस जवानों को घायलों के साथ वाराणसी भेज दिया। सभी मृतक और घायल मऊ जिला के बताए जा रहे हैं।जो किसी मुस्लिम समुदाय के शादी मे खाना बनाने के लिए बलिया आए थे।ये घटना घटना वापस घर जाते समय रास्ते में सुबह 2 बजे के करीब हुई।
ब्यूरो चीफ
दिनेश यादव
जी न्यूज बलिया
