14 दिनों से लापता प्रांजल नाथ ढूंढने में पुलिस रही नाकाम
रिपोर्टर- डालचंद लोधी

रायसेन जिले की नगर परिषद देवरी के शांति चौक वार्ड क्रमांक 12 में रहने वाले प्रांजल नाथ बीते 14 दिनों से लापता है जिसका आज दिनांक तक कोई पता नहीं चला जिसकी रिपोर्ट थाना देवरी में की गई लेकिन पुलिस आज तक कोई सुराग तक नहीं लगा पाई जिसके चलते देवरी नगर के कई संगठनों ने राम जानकी मंदिर में एकत्रित होकर प्रांजल नाथ को वापस करो के नारे लगाते हुए कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापनों सौंपा वहीं सभी देवरी थाने पहुंचकर थाना प्रभारी संजय यादव को ज्ञापन प्रतिलिपि दी लापता हुए प्रांजल नाथ के चाचा चेतन नाथ ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे ऐसा लग रहा है कि पुलिस प्रशासन बिल्कुल लचर व्यवस्था में है कुछ नहीं कर पा रहा इसकी कार्यवाही किसी और को सौंपी जाए और न्यायिक रूप से कार्यवाही की जाए इस विषय में प्रांजल नाथ का परिवार एसपी कार्यालय रायसेन में भी गुहार लगा चुका है लेकिन वहां भी केवल आश्वासन ही मिला पुलिस के इस रवैया से असंतुष्ट होकर प्रांजल नाथ के परिवार एवं कई संगठनों के अध्यक्ष गणमान्य नागरिक तथा स्कूली छात्राओं ने एकत्रित होकर तहसील कार्यालय में पहुंचकर प्रांजल नाथ को वापस करो के नारे लगाते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा वहीं उपस्थित जनों ने प्रशासन को चार दिनों का अल्टीमेट दिया उचित कार्यवाही न होने की दिशा में आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी ज्ञातव्य हो की नगर परिषद देवरी में तथा देवरी क्षेत्र में लगातार चोरियां भी हो रही है जिसका अभी तक पुलिस ना चोरों को पकड़ पाई ना ही कोई सुराग जुटा पाई जिससे देवरी पुलिस पर सवालिया निशान खड़े होते जा रहे हैं और देवरी नगर में डर माहौल बना हुआ है