Uncategorized
बलिया न्यूज – पत्नी द्वारा पति की हत्या के बाद अनाथ बच्चों के सहारा बने गड़वार थानाध्यक्ष।
सिकारिया खुर्द में पति के हत्या के जुर्म में बंद पत्नी (पुष्पा)के अनाथ बच्चों को गड़वार पुलिस द्वारा सहायता दिया गया। थानाध्यक्ष गडवार संजय शुक्ल ने मौके पर पहुंच कर मृतक सोनू और आरोपी पत्नी पुष्पा के बच्चो को सर्दी के वस्त्र कम्बल, स्वेटर, कपड़ा तथा राशन उपलब्ध कराया गया। तथा आगे जरूरत पड़ने पर सहयोग के भरोसा के साथ अपना मोबाइल नम्बर बच्चो को उपलब्ध कराया। गड़वार पुलिस के इस कार्य के चारो तरफ सराहना हो रही है। चारो बच्चो को पढ़ाने का भी थानाध्यक्ष ने लिया है जिम्मा।
रिपोर्टर
डॉ. नितीश कुमार
जी न्यूज बलिया
