Uncategorized

सिंगरामऊ बहरा हाईवे के पास10.11.2023 को एक शव जिसके सर में #गोली लगी थी, घटना का सफल अनावरण, #पत्नी ने साजिश करके #प्रेमी से करवाई अपने #पति की #हत्या।

सिंगरामऊ थाना कोतवाली व संर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा इलेक्ट्रानिक व मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर दिनांक-10.11.2023 को थाना क्षेत्र सिंगरामऊ बहरा हाईवे के पास प्राप्त एक शव जिसके सर में गोली लगी थी, घटना का सफल अनावरण किया गया। अनावरण के क्रम में प्रकाश में आया कि सोनू लाल सेठ पुत्र सुभाष चन्द्र सेठ व मधु सोनी पत्नी #विभाषकुमारवर्मा (मृतक) दोनो एक साथ कीर्ति कुन्ज में काम करते थे वहीं से दोनो के बीच प्रेम हो गया दोनो शादी करना चाहते थे। मधु सोनी द्वारा सुभाष चन्द्र सेठ के साथ साजिश करके अपने पति की हत्या अपने प्रेमी सोनू लाल सेठ के द्वारा कराई गई। #सोनू_सेठ द्वारा विभाष कुमार वर्मा की गोली मारकर हत्या की गई शव को छिपाने के उद्देश्य से बहरा हाईवे थाना क्षेत्र सिंगरामऊ के किनारे फेंक दिया गया। अभियुक्त 1.सुभाष चन्द्र सेठ व 2.मधु सोनी को उनके घर से हिरासत पुलिस मे लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्तगण का विवरण-
1.सुभाष चन्द्र सेठ पुत्र स्व0 गया प्रसाद सेठ नि0ग्राम तुतीपुर थाना कोतवाली जनपद जौनपुर।
2.मधु सोनी पत्नी स्व0 विभाष कुमार वर्मा नि0मोहल्ला उर्दू बाजार आलमगंज थाना कोतवाली जनपद जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0स0-98/23 धारा-302/201/120बी भादवि थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
1.घटना में प्रयुक्त कार आल्टो – UP65AK1462
2.अभिक्ता मधु सोनी का मोबाइल
3.अभियुक्त सुभाष चन्द्र सेठ का मोबाइल
गिरफ्तारी करने वाली टीम-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button