Uncategorized

जौनपुर शहर कोतवाली की कमान मिथलेश मिश्रा को मिली,मड़ियाहूं के विनय प्रकाश सिंह बने कोतवाल।

एसपी डॉ अजयपाल शर्मा के कई थानों प्रभारियों को किया कार्यमुक्त।

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने नए शहर कोतवाल की नियुक्ति करने के साथ एक उपनिरीक्षक का रुतबा बढ़कर थाना अध्यक्ष बना दिया है। सोनभद्र से स्थानांतरित होकर आए मिथिलेश कुमार मिश्रा को नया शहर कोतवाल बनाया गया है। वही चंदौली जनपद से स्थानांतरित होकर आए विनय प्रकाश सिंह को मडियाहू कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
इसी के साथ चौकी प्रभारी सराय पोखता रहे अरविंद कुमार सिंह का रुतबा बढ़कर उन्हें थाना अध्यक्ष खुटहन नियुक्त किया गया है। 20 दिन पूर्व थाना अध्यक्ष खुटहन नियुक्त हुए रोहित कुमार मिश्रा को वहां से हटकर थाना अध्यक्ष सुजानगंज का भार सौंपा गया है। गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आए तरुण कुमार श्रीवास्तव के ऊपर सिंगरामऊ थाने का भार सौंपा गया है।
इस तबादले को लेकर यह चर्चा है कि अभी कुछ और थानेदारों का फेरबदल होना बाकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button