Uncategorized

मजदूरों की सलामती के लिए बच्चों ने की विशेष प्रार्थना

जौनपुर। नगर के मोहल्ला सिपाह स्थित गोकुल एकेडमी पर आज बुधवार दिनांक 22 नवम्बर 2023 को छात्र-छात्राओं द्वारा टनल में फंसे श्रमिकों की सलामती के लिए ईश्वर से विशेष प्रार्थना की गई। दीपावली के दिन उत्तरकाशी में बड़ा हादसा हुआ। सिल्क्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढहने से टनल में कार्यरत 41 श्रमिक अंदर रह गए।
दीपावली के पावन पर्व पर उतर काशी में बनाएं जा रहें टनल में फंसे 41 मज़दूरों के परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। मुसीबत की इस घड़ी में गोकुल एकेडमी की प्रधानाचार्य विनीती मौर्या ने छात्रों से टनल में फंसे 41 मज़दूरों की सलामी के लिए ईश्वर से प्रार्थना की कामना किया। जहां बच्चों ने सच्चे मन से उनकी सलामी तथा उनके परिजनों के धैर्य की प्रार्थना किया। इस अवसर पर निरमा यादव,अलका कुशवाहा,समरीन फातमा, मेहनाज ज़ैदी,जोहा जैदी, जेहरा बानो, सुधीर कुशवाहा, दीक्षा अस्थाना,रिया श्रीवास्तव, तंजिला फातमा इत्यादि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button