Uncategorized
*बलिया न्यूज – कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले स्नान घाट का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण।*
पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने श्रीरामपुर गंगा घाट पर पहुंच कर कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले स्नान घाट का निरक्षण किया। उन्होंने बताया कि 27 नवंबर को लगने वाले स्नान मे लगभग 1 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की संभावना है। जिसके तहत कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया। श्री आनंद ने बताया कि सुरक्षा के लिए 10 जिले की पुलिस रहेगी। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे क्षेत्र को 7 जोन और 17 सेक्टर में बटा गया है। उस दिन शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा तथा स्नान क्षेत्र में दो पहिया, ई रिक्शा, तथा चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
ब्यूरो चीफ
दिनेश यादव
जी न्यूज बलिया
