Uncategorized

बलिया में द्वारपूजा के समय पहुंचा प्रेमी, फिर दुल्हन ने जो किया देखकर सब रह गए हैरान!

बलिया: जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को आई बरात में अजीबो-गरीब वाकया देखने को मिला। द्वारपूजा के समय प्रेमी ने आकर दुल्हन से शादी करने का एलान कर दिया। जयमाल के समय दुल्हन ने भी प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी। ऐसे में घराती और बराती भौचक्के रह गये। अफरा-तफरी का माहौल हो गया। किसी की सूचना पर डायल 112 पुलिस आई और मामला थाने पहुंच गया। देर रात तक थाने में पंचायत चली। पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए बालिग दुल्हन और प्रेमी की शादी करने का फैसला करा दिया। तब मामला शांत हुआ। बरात बिना दुल्हन कानपुर वापस चली गई।
बैरिया थाना क्षेत्र निवासी के घर दो लड़कियों की शादी थी। दोनों की बरात अलग-अलग जगह से आई थी। एक बरात कानपुर से आई थी। द्वारपूजा के बाद जयमाल की रस्म होने वाली थी। तभी पास का ही युवक पंडाल में दुल्हन के सामने खड़ा हो गया। दुल्हन से शादी करने का एलान कर दिया। फिर क्या था दुल्हन ने भी प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी। ऐसा होता देख मौजूद लोग भौचक्के हो गए। ज़ी न्यूज़ जिला अपराध संवाददाता पवन यादव बलिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button