Uncategorized
*बलिया संवाददाता – कार्तिक पूर्णिमा पर श्रीरामपुर गंगा घाट पर जुटे श्रद्धालु, लगाई गंगा मे डुबुकी*
बलिया के ऐतिहासिक दर्दर मुनि, महर्षि भृगु के धरती पर लगने वाला कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर गंगा घाट पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। स्नान के पूर्व संध्या से ही शहर में भीड़ जुटने लगी। ददरी मेले के कार्तिक पूर्णिमा का मान्यता है कि इस दिन गंगा में डुबकी लगाने से लोगो के सारे पाप दूर हो जाते है। इस लिए बलिया जिले के साथ अन्य जिलों के लोग भी कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए काफी संख्या में जुटते है। सुरक्षा व्यवस्था में पूरे रात महिला एवम पुरुष पुलिस के जवान भ्रमण करते रहे।
*संवाददाता/प्रभारी*
*दिनेश यादव*
*जी न्यूज बलिया*
