ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत थाना जटहां बाजार में मोटर वाहन अधिनियम मे दाखिल 16 दो पहिया वाहनों की निलामी की गयी जिससे कुल लगभग 63,000/-रु0 (तिरसठ हजार रुपये) की आय प्राप्त हुई-
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने मालखानों में लावारिस व मोटर अधिनियम के अन्तर्गत कई वर्षो से निरुध्द वाहनों का यथाशीघ्र नियमानुसार निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व मा0 उपजिलाधिकारी पडरौना कुशीनगर के द्वारा निलामी की तिथि निर्धारण के क्रम में नायब तहसीलदार पडरौना श्री विशाल दत्त त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना जटहाँ बाजार के माल मुकदमाती से संबंधित 16 दो पहिया वाहन / दाखिल माल निस्तारण अभियान में वाहनों की नीलामी प्र0नि0 श्री ओमप्रकाश तिवारी , व0उ0नि0 श्री विक्रम अजीत राय , हे0मो0 सुवाष यादव थाना जटहाँ बाजार जनपद कुशीनगर की उपस्थित में नीलामी की प्रकिया आज दिनांक 25.11.2023 को की गयी जिसमें लगभग 63,000/- रु0 (तिरसठ हजार रुपये) की आय प्राप्त हुई।

निलामी के दौरान उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण–
- श्री विशाल दत्त त्रिपाठी नायब तहसीलदार पडरौना कुशीनगर
- प्र0नि0 श्री ओमप्रकाश तिवारी थाना जटहाँ बाजार जनपद कुशीनगर
- व0उ0नि0 श्री विक्रम अजीत राय थाना जटहाँ बाजार जनपद कुशीनगर
- हे0मो0 सुबाष यादव थाना जटहाँ बाजार जनपद कुशीनगर राहुल विश्वकर्मा
जिला संवाददाता कुशीनगर