Uncategorized

विद्युत विभाग द्वारा शुक्लालगंज बाजार में एकमुश्त समाधान योजना के तहत कैंप लगाया

जौनपुर। मडियाहूं सरकार के मंशा के अनुरूप जनता के समस्याओं के निवारण हेतु एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत विद्युत विभाग द्वारा कैंप लगाया गया।जिसका उपभोक्ताओं ने लाभ लिया। इस अभियान में निदेशक प्रसनल आर के जैन के नेतृत्व में कैंप लगाया गया। विद्युत कर्मियों ने एकमुश्त समाधान के लिए लोगों को कैंप तक लाकर बकाया बिल जमा कराया। वहीं अधिकारियों ने उपभोक्ताओं के समस्याओं का निवारण भी किया। कैंप में क्षेत्र के तमाम गांव के लोग पहुंच कर योजना का लाभ उठाते नजर आए।

इस दौरान कुल 80 ओटीएस व 5 बिल संशोधन व 4 लाख 60 हजार रुपए विद्युत बकाया शुल्क जमा हुआ। विद्युत कर्मियों ने ओटीएस योजना का गांव में प्रचार-प्रसार भी कराया, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभ ले सके। इस दौरान निदेशक पर्सनल आर.के जैन ने बिजली के बड़े बकायेदारों को नोटिस देते हुए कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया। मौके पर एसडीओ सौरभ मिश्रा,अवर अभियंता मडियाहूं, ग्राम प्रधान के साथ अन्य विद्युत कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button