Uncategorized

बलिया की युवती को पुलिस के जवान से फेसबुक पर हुआ प्यार, पहुंची बिहार, SP ने करवा दी शादी. बलिया: जनपद की रहने वाली लड़की को रेलवे

पुलिस के जवान विकास कुमार से फेसबुक पर प्यार हो गया। इसके बाद वह बलिया से रेलवे थाना मुजफ्फरपुर पहुंच गई। मुजफ्फरपुर में रेलवे के एसपी कुमार आशीष की पहल पर मेंस पुलिस एसोसिएशन के लोगों ने रेल थाना परिसर में स्थित रेलवे के परिसर में स्थित मंदिर में शादी करवा दी। सोशल मीडिया पर प्यार के बाद रेलवे थाने में हुई यह शादी चर्चा में है।

रेल एसपी ने करा दी शादी
बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष रूपनारायण यादव ने बताया कि हमारे यहां एक सिपाही जो ट्रेनिंग में है, उसका उत्तर प्रदेश के बलिया की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आज लड़की एसपी से मिलने पहुंची थी। एसपी ने मामले को सुना और कहा कि दोनों के मामले में उचित कदम उठाया जाए। इसके बाद हम लोगों ने दोनों के सच्चे प्यार को देखते हुए थाने में ही शादी करवा दी। साभार आज तक।
जी न्यूज संवाददाता अंकुश गुप्ता सिकन्दरपुर बलिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button