Uncategorized

बलिया ददरी मेला देखने गया था परिवार, चोरों ने खाली कर दिया मकान

बलिया: जिले में ददरी मेला अपने चरम पर गांव-गांव से लोग ददरी मेला घुमने जा रहे हैं। ऐसे में गांव और शहर की कालोनियों में चोरों का आतंक भी बढ़ गया है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां दिनदहाड़े मकानों का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इससे पहले एक पखवाड़े पूर्व रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर हुई चोरी का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है।

मनबढ़ चोरों ने जिला कारागार के पीछे टैगोर नगर कालोनी में दिन दहाड़े खाली मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। टैगोर नगर में पूर्व मंत्री के आवास से कुछ दूरी पर डॉ. संतोष मिश्रा का आवास है।

बुधवार को वह राजपूत नेवरी स्थित अपने क्लिनिक पर गए थे। पत्नी व परिवार के अन्य सदस्य मेला देखने चले गए। दोपहर बाद कॉलेज से घर पहुंचे लड़के ने कमरे की हालत देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने पिता संतोष मिश्रा को फोन कर घटना की सूचना दी। संतोष मिश्रा ने बताया कि आलमारी में रखे आभूषण नगद पैसे सब खंगार ले गए🔛 ज़ी न्यूज़ जिला अपराध संवाददाता पवन यादव बलिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button