Uncategorized

बलिया में वाहन की टक्कर से रक्षा मंत्रालय के कर्मी की मौत, मचा कोहराम🔛

बलिया: जिले के सिकंदरपुर थना क्षेत्र के डोमनपुरा मोहल्ला में उस वक्त कोहराम मच गया, जब रक्षा मंत्रालय में कार्यरत एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा सोनौली-बलिया राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की देर रात हल्दीरामपुर चट्टी के पास हुआ।

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के डोमनपुरा मोहल्ला निवासी हेमंत कनौजिया बाइक से बेल्थरारोड की ओर से आ रहा था। हल्दीरामपुर चट्टी के पास विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। वाहन के टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार हेमंत सड़क पर गिर पड़ा, जिसकी थोड़ी देर के बाद मौत हो गई। टक्कर देने वाला अज्ञात वाहन समेत चालक भाग निकला।

हादसे के बाद लोगों ने पुलिस की सूचना दी, जिसके बाद सूचना पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेजने के बाद मृतक के पिता की तहरीर पर इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।❗ ज़ी न्यूज़ जिला अपराध संवाददाता पवन यादव बलिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button