Uncategorized
Kanpur News: रोडवेज बस ने सात वाहनों में मारी टक्कर, आठ घायल; भीड़ जुटते ही चालक बस छोड़कर भागा
विकास नगर डिपो की एक बस मंगलवार रात 20 से ज्यादा सवारियों को लेकर झकरकटी बस अड्डे जाने के लिए रामादेवी से नौबस्ता की ओर हाईवे की सर्विस लेन से जा रही थी। यशोदा नगर के पास प्रताप होटल के सामने अंडरपास पार करने वाले वाहनों की वजह से कई वाहन खड़े थे। तभी बस ने दो लोडर दो कार व तीन बाइकों में टक्कर मार दी।