Uncategorized

*कुशीनगर संसदीय क्षेत्र कप्तानगंज और कसया में अपने संसदीय उम्मीदवार का अंतरिम घोषणा पत्र जारी करते हुए सुनील स्वराज*

सुनील स्वराज ने आम जनता से विशेष अपील किया तथा आम जनता से विचार-विमर्श किया …………
कुशीनगर की आम जनता से विशेष अपील
1-आप लोगों ने मंदिर बनाने के लिए वोट दिया था मंदिर बन गया, क्या आप लोगों ने कभी अपने बच्चों का भविष्य को बनाने के लिए वोट दिया है यदि नहीं तो इस बार अपने बच्चों का भविष्य बनाने के लिए वोट दीजिए आपके बच्चों का भविष्य जरूर बनेगा।
2-किसी नेता जी का लड़का मात्रा दसवीं पास है, गुंडागर्दी और समाज में तमाशा करके धन-बल के सहारे विधायक, सांसद और मंत्री बनना चाहता है, वह मंत्री बने हमें इस बात का दुख नहीं है क्योंकि जब आप लोग जाति, धर्म और धन-बल के आधार पर वोट देते हैं तभी तो इन असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद है। लेकिन दुख हमें इस बात का है कि आपका लड़का, आपका बेटा या बेटी बी.ए., एम.ए., बी.टेक., एम.बी.ए. पास है योग्य है लेकिन उसको चपरासी या क्लर्क तक का नौकरी नसीब नहीं हो रहा है आखिर इसके लिए जिम्मेदार कौन है आप स्वयं या नेता इस प्रश्न का जवाब आप खुद से पूछिए।
3-क्या आप अपने बच्चों को आजीवन मजदूर बनाना चाहते हैं, क्या 5 किलो गेहूं और 5 किलो चावल से आपके बच्चों की सारी ज़रूरतें पूरी हो जाती हैं, यदि नहीं तो आप अपने वोट का परिवर्तन जरूर करें और जो प्रत्याशी आपके बच्चों की भविष्य की बात करता हो उसको ही वोट करें।
4-हमारी लड़ाई किसी भी प्रत्याशी से नहीं है हमारी लड़ाई केवल और केवल जनसमस्याओं से है। अशांति, बेरोजगारी, निराशावाद, और व्याप्त भ्रष्टाचार से है।
5- हमें आपके वोट से ज़्यादा आपका आशीर्वाद, आपका प्यार और आपका सम्मान चाहिए हमें आपके मापदंडो और अपने वादों पर खरा उतरने के लिए सम्पूर्ण समर्थन चाहिए।

आम जनता से विचार-विमर्श
1-जब तक पूर्वी उत्तर प्रदेश या पूर्वांचल और उत्तरी बिहार को केंद्र सरकार द्वारा विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा तब तक यहां औद्योगीकरण का विकास नहीं होगा इसके लिए एक विशेष योजना बनाकर और जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर केंद्रीय सरकार का ध्यान इन विशेष पिछड़े क्षेत्रो की तरफ आकर्षित करना होगा जिसके लिए हम और हमारी टीम आपकी सेवा में सदैव तैयार हैं।
2-आप सभी हृदय प्रिय जनता से हृदय की गहराइयों से एक विशेष अपील है कि आप अपना बहुमूल्य विचार अपने क्षेत्र के विकास के लिए हमको जरूर अवगत करायें हम उन विचारों को अपने विचारों में शामिल करके आम-जनता की आवाज बना देंगे और उस समस्या के निदान के लिए हम और हमारी टीम अपने संघर्षों के बल पर एक पुख्ता समाधान निकालेगी।
                    जय हिंद – जय भारत
         जय कुशीनगर – बढ़े कुशीनगर
                  धन्यवाद
लोक उम्मीदवार (65) लोकसभा/संसदीय क्षेत्र कुशीनगर
              सुनील स्वराज
                     अधिवक्ता
          उच्च न्यायालय इलाहाबाद
         मोबाइल नंबर – 9125476856

*राहुल विश्वकर्मा*
*जिला संवाददाता कुशीनगर*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button