ब्रेकिंग न्यूज़
महिला को दबंग युवकों ने पीटा थाना नहीं कर रहा है कोई सुनवाई

इस वक्त की बड़ी खबर कानपुर के जूही थाना तुलाराम हाता से आ रही है। एक गरीब महिला को जबरन पड़ोसियों ने मिलकर पीटा और उन्हें घायल कर दिया । महिला का कहना है कि उसके घर पर जन्मदिन की पार्टी थी। सभी लोग पार्टी का आनंद उठा रहे थे। उतने में ही घर के बगल में रहने वाले एक व्यक्ति ने वहां पर गाली गलोज करना चालू कर दिया। महिला द्वारा गाली देने का विरोध करने पर उन लोगों ने महिला को घसीट कर अपने घर के अंदर ले गए ।सबने मिलकर उसे खूब पीटा और गंदी प्रतिक्रियाएं भी की
पीड़ित ने जूही थाना में जाकर एफआईआर दर्ज की
जिस पर कोई सुनवाई नहीं की गई पीड़ित के शरीर पर लगे चोट का मेडिकल कराया गया मेडिकल कराने गई महिला को महिला पुलिस ने यह कहा कि आप सिर्फ अपनी चोट को दिखाइए फटे कपड़े दिखाने की कोई जरूरत नहीं है। यह तो मामूली बात है। महिला का इस बात पर विरोध करने पर महिला पुलिस ने उसे डाट कर फटकार दिया। हमारे सूत्रों के मुताबिक पूरे मोहल्ले में पता करने पर यह पता चला कि पीड़ित के पड़ोस में रहने वाले लोग बहुत ही गंदे हैं उनके घर में कई गंदे कार्य भी होते हैं जिस पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता है क्योंकि महिला का यह कहना है कि सभी पुलिस कर्मी और वकील उसके घर पर आकर उठते बैठते हैं कोई उनका कुछ नहीं कर सकता । जूही थाना हो चुका है इतना कमजोर जो नहीं कर रहा है कोई भी कार्रवाई क्या पीड़ित को मिलेगा इंसाफ