Uncategorized

ब्रेकिंग न्यूज़ खबर आ रही जनपद पीलीभीत की तहसील कली नगर से। भाकियू टिकैत द्वारा रजविंदर सिंह को युवा तहसील उपाध्यक्ष कलीनगर एंव करमजीत सिंह युवा तहसील सचिव कलीनगर मनोनीत किया गया।

पीलीभीत में भारतीय किसान यूनियन टिकैत अपनी टीम को विस्तार देते हुए युवाओ को जोड़कर संगठन को मजबूत करने का काम कर रही है। युवा जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी व युवा जिला सचिव बलजीत सिंह एवं युवा तहसील मीडिया प्रभारी सुखविंदर सिंह द्वारा रजविंदर सिंह सुपुत्र श्री रावेल सिंह निवासी चकपुर को युवा तहसील उपाध्यक्ष कलीनगर एवं करमजीत सिंह सुपुत्र श्री इंद्रजीत सिंह निवासी चकपुर को युवा तहसील सचिव कलीनगर मनोनीत किया और नियुक्त पत्र सौपें।

युवा जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी ने बताया कि उनके द्वारा राजविंदर सिंह एवं करमजीत सिंह को आशा और विश्वास के साथ यह जिम्मेदारी दी जा रही है कि दोनो संगठन की गरिमा बनाए रखने के साथ अनुशासन में रहकर संगठन में कार्य करेंगे। इस दौरान मौके पर गुरदीप सिंह गोगी, बलजीत सिंह , सुखविंदर सिंह, दलजीत सिंह, विवेक आदि कई लोग उपस्थित रहे। 

ज़ी न्यूज से जिला ब्यूरो चीफ
धर्मपाल की रिपोर्ट पीलीभीत से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button