Uncategorized
दीनदयाल पांडेय क्राइम रिपोर्टर कुशीनगरप्राइवेट स्कूल संचालकों को एकदिवसीय दिया गया प्रशिक्षण
शनिवार को रामकोला स्थित बीआरसी मे निजी मान्यता प्राप्त विद्यालय के प्रधानाचार्यों को यूडायस कोड को भरने के लिए प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षक योगेंद्र शुक्ल और अखिलेश यादव ने यूडायस कोड के सभी कालम भरने के लिए एक एक कालम को बारिकियों को समझाया।उन्होंने बताया कि टीचर माड्यूल, स्कूल फैसिलिटी माड्यू और छात्र माड्यूल भरना हैं।उन्होंने बताया कि स्कूल के बच्चों को नए कक्षाओं में प्रमोट करने के बाद नए बच्चों के प्रवेश के लिए फार्म भर कर बीआरसी मे जमा कर दे। सभी विद्यालयों को रेड जोन से बाहर आना अनिवार्य है। इस दौरान दीनदयाल पांडेय,बासुदेव यादव,अमित श्रीवास्तव ,शैलेंद्र मिश्रा, रामनरेश वर्मा, धर्मेंद्र तिवारी,समि उद्दीन अंसारी ,संतोष राव, सुरेंद्र कुशवाहा , दिग्विजय आदि मौजूद रहे।
