Uncategorized
*बलिया संवाददाता – विपक्षीय सांसदों के निलंबन के खिलाफ सपा का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन*
विपक्षी दलों के 143 सांसदों के निलंबन के विरोध में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के नेताओ और कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। इस धरना प्रदर्शन में इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने भी भाग लिया। परिवर्तन चौक से लेकर कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला गया। तथा राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर सांसदों का निलंबन वापस करने की मांग की गई।
संवाददाता/प्रभारी
दिनेश यादव
जी न्यूज बलिया
