Uncategorized

अयोध्या से आया पूजित अक्षत कलश कोटकी माता मंदिर में स्थापितसुखसागर की रिपोर्ट

कप्तानगंज कुशीनगर। विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयं सेवक के संयुक्त तत्वावधान में अयोध्या से पुजीत अक्षत कलश की भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाली गई। जो नगर के चकबंदी से शुरू होकर आजाद चौक , चांदनी चौक, सुभाष चौक, डीसीएफ चौक , उत्तर टोला होते हुए मंगल बाजार के दुर्गा मन्दिर में स्थापित कर दिया गया।
नगर में श्री अयोध्या धाम के पुजीत अक्षत कलश की भव्य शोभायात्रा यात्रा हिन्दुवादियो के देख रेख में निकला इस शोभायात्रा की अगुवाई क्षेत्रीय विधायक विनय गौड़,नगरसंघ चालक मणिचन्द वर्मा, जय प्रकाश उपाध्याय,विजय खेतान, रामभक्त पिन्टू,नगर विस्तारक निलेश जी, अमित तिवारी, जिला प्रचारक राजेश,ने किया।
जब कलश यात्रा नगर के विभिन्न चौराहों से गाजे बाजे के साथ निकला तो पूरा नगर राममय हो गया चारों तरफ जय श्रीराम के नारे लगने लगे। इस शोभायात्रा में नगर बहुत से लोगो ने भी भाग लिया।
इस दौरान अच्छेलाल,सोनू, दुर्गेश,पंकज,लोकेश,गोलू पुजारी समेत हजारों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button