Uncategorized

G न्यूज़ घुघली जनपद कुशीनगर-दिनांक-27.12.2023

ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत थाना कसया जनपद कुशीनगर में लावारिस /M.V.ACT/ R.T.O. द्वारा सीज व दाखिल 22 वाहनों (01 थ्री व्हीलर टैम्पू व 04 अदद चार पहिया व 17 अदद दो पहिया) की नीलामी की गयी जिससे कुल तीन लाख साठ हजार रुपये मात्र (3,60,000/- रु0) की आय प्राप्त हुई-

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल द्वारा ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थानो पर लावारिस वाहनों का यथा-शीघ्र नियमानुसार निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं श्रीमान् क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन सिंह के नेतृत्व में प्रक्रिया पूरी करते हुए व श्रीमान उपजिलाधिकारी कसया कुशीनगर के द्वारा नीलामी की तिथि निर्धारण के क्रम में नायब तहसीलदार फाजिलनगर श्रीमती एकता त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक श्री गिरिजेश उपाध्याय, उ0नि0 श्री विवेक कुमार पाण्डेय के उपस्थिति में थाना कसया में निरूद्ध लावारिस /एमवी एक्ट/ ए.आर.टी.ओ. द्वारा सीज व दाखिल 22 वाहनों (01 थ्री व्हीलर टेम्पू, 04 अदद चार पहिया व 17 अदद दो पहिया वाहन मो0सा0) की नीलामी की गयी। वाहनों का आपरेशन क्लीन के तहत नीलामी की प्रकिया आज दिनांक 27.12.2023 को पूर्ण करायी गयी जिसमें 3,60,000/-रु0 (तीन लाख साठ हजार रुपये मात्र ) की अन्तिम बोली के बाद राजस्व के रूप में प्राप्त हुई।

नीलामी के दौरान उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण-

  1. श्री कुन्दन सिंह क्षेत्राधिकारी कसया जनपद कुशीनगर।
  2. श्रीमती एकता त्रिपाठी नायब तहसीलदार फाजिलनगर कुशीनगर
  3. SHO श्री गिरिजेश उपाध्याय थाना कसया जनपद कुशीनगर
  4. उ0नि0 श्री विवेक कुमार पाण्डेय थाना कसया जनपद कुशीनगर।
  5. हे0मो0 नागेन्द्र सिंह थाना कसया जनपद कुशीनगर।
  6. हे0मो0 चन्द्रजीत यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर।
  7. का0मु0 राहुल कुमार यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर। G न्यूज़ रिपोर्टर –कृष्णा जयसवाल सपहा
    जनपद कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button