Uncategorized
कानपुर : पुराने विवाद में एलआइयू सिपाही के बेटे ने कल्याणपुर निवासी एमसीए के छात्र और उसके दोस्त को लड़की की इंस्टाग्राम आइडी के
जरिये सोमवार को बुलाया फिर अपहरण कर इनोवा कार में बंधक बना लिया। छात्र के चेहरे पर आरोपितों ने पेशाब किया और मारा-पीटा। मौके पर पहुंचे एलआइयू सिपाही ने भी मारपीट की और घटना का वीडियो बनाया।
दोनों छात्र अचेत हो गए तो आरोपित उन्हें केसा चौराहे के पास छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मामले में एलआइयू सिपाही और उसके बेटे समेत 10 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास,अपहरण व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एलआइयू सिपाही समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एलआइयू सिपाही को निलंबित भी कर दिया गया। मुख्य आरोपित फरार है।