Uncategorized

G न्यूज़ घुघली जनपद कुशीनगर-दिनांक-16.01.2024

थाना तरयासुजान पुलिस द्वारा 01.354 किग्रा0 अवैध गांजा, पन्नी सहित 12 ग्राम अवैध स्मैक व एक अदद मोटरसाइकिल (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 01 लाख 10 हजार रुपये) के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में अवैध मादक/द्रव्य पदार्थों की बिक्री/परिवहन/निष्कर्षण के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 16.01.2024 को थाना तरया सुजान पुलिस द्वारा 01 किलो 354 ग्राम अवैध गांजा व 11 पैकेट में पन्नी सहित 12 ग्राम अवैध स्मैक तथा एक अदद मोटरसाईकिल वाहन संख्या UP57BF3509 (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 01 लाख 10 हजार रुपये) के साथ अभियुक्त मुन्ना प्रसाद पुत्र जीतन प्रसाद साकिन विशुनपुरा थाना तमकुहीराज जिला कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 23/2024 धारा 8/20/21 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त–
मुन्ना प्रसाद पुत्र जीतन प्रसाद साकिन विशुनपुरा थाना तमकुहीराज जिला कुशीनगर

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 23/2024 धारा 8/20/21 एनडीपीएस एक्ट थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर।

बरामदगी का विवरणः-

  1. 01 किलो 354 ग्राम अवैध गांजा व 11 पैकेट में पन्नी सहित 12 ग्राम अवैध स्मैक (कुल कीमत लगभग 50 हजार रुपये)
  2. एक अदद मोटरसाईकिल वाहन संख्या UP57BF3509 (कीमत लगभग 60 हजार रुपये)

गिरफ्तार करने वाली टीम-

  1. प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
  2. उ0नि0 विनय कुमार मिश्र थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
  3. का0 विलाश यादव थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
  4. का0 बृजेश यादव थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर ज़ी न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा जायसवाल सपहा
    जनपद कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button