Uncategorized
कट्टा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
कट्टा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
जौनपुर। जनपद की तेजीबाजार पुलिस ने एक युवक को कट्टा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया की है।
पुलिस मीडिया सेल के अनुसार एसपी डा0 अजयपाल शर्मा द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज तेजीबाजार थाने की पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस पुलिस स्टेशन की टीम ने मंगलवार को करीब दो बजे दिन में सई नदी के बहद घाट रामपुर के पास अमीन पुत्र स्व0 रफीक निवासी सोनहिता थाना सुजानगंज को 315 बोर तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
