Uncategorized

ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद कुशीनगर-

दिनांक- 25.01.2024

√ गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर जनपद में चुस्त-दुरुस्त कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु समस्त क्षेत्राधिकारी/ थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा मय पुलिस बल के साथ किया जा रहा पैदल गश्त-

√संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की जा रही सघन चेकिंग

√पैदल गस्त के दौरान आमजन व व्यापारियों से संवाद कर कराया जा रहा सुरक्षा का एहसास

√ एंटी सेवोटाज चेकिंग टीम व एल0आई0यू0 स्टाफ के द्वारा रेलवे स्टेशन, सिटी मॉल आदि स्थानों पर की जा रही सघन चेकिंग

गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में आज दिनांक 25.01.2024 को जनपद में चाक-चौबन्द सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था तथा बालिका/महिला सुरक्षा हेतु जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी/ प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी द्वारा पुलिस बल के साथ सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए सायं पैदल गश्त किया जा रहा है। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख मार्गो, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। पैदल गस्त के दौरान आम जन को आश्वस्त कराया जा रहा है साथ ही साथ रेलवे स्टेशन, सिटी मॉल आदि स्थानों पर एंटी सेवोटाज चेकिंग टीम व एल0आई0यू0 स्टाफ के द्वारा सघन चेकिंग किया गया क्योंकि जनपद कुशीनगर पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।

G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा जायसवाल सपहा
जनपद कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button