Uncategorized
*बलिया न्यूज – मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह मे बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा,8 फर्जी दुल्हन सहित एडीओ समाज कल्याण अधिकारी पर मुकदमा।*
बलिया जिले के मनियर मे आयोजित मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह मे अधिकारियो के मिली भगत से बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। जिसकी चर्चा पूरे जनपद में आग की तरह फैल गई है। शादी समारोह की वीडियो भी खूब वायरल हो रही है। जिसमें अधिकांश दुल्हन दूल्हे की माला स्वयं अपने गले में डाल रही है। तो मुस्लिम जोड़े को सात फेरा लेते हुए भी देखा जा रहा है। जिसको संज्ञान मे लेते हुए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने जांच के आदेश दे दिए हैं। जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही है , भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है। बताया जा रहा है कि दुल्हन के लिए 500-500 रुपए पर महिलाओं को लाया गया था। जिसमें अधिकांश महिलाएं शादी शुदा थी। जांच में दोषी 8 दुल्हन तथा एडीओ समाज कल्याण अधिकारी सहित 9 लोगो पर मनियर थाने में रिपोर्ट दर्ज किया गया है।
संवादाता/प्रभारी
दिनेश यादव
जी न्यूज बलिया
